C. M. Science College, Darbhanga

Accredited By NAAC with A Grade
( A Constituent Unit of L. N. Mithila University, Darbhanga )

Event Details

Date

13 Sep, 2025

Departments
  • Department of Hindi
Download Brochure

हिंदी : घर और बाहर

दिनांक 13 सितंबर 2025 को हिंदी दिवस (14 सितंबर) की पूर्व संध्या पर चंद्रधारी मिथिला विज्ञान महाविद्यालय, दरभंगा के ऐतिहासिक कामेश्वर भवन में एकल व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय था — “हिंदी : घर और बाहर”। इस विषय पर व्याख्यान देने के लिए आचार्य प्रवर प्रोफेसर प्रभाकर पाठक, पूर्व संकायाध्यक्ष (मानविकी) एवं पूर्व अध्यक्ष, स्नातकोत्तर हिंदी विभाग, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, कामेश्वर नगर, दरभंगा उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर संजीव कुमार मिश्रा, प्रधानाचार्य, सी. एम. साइंस कॉलेज, दरभंगा ने की। व्याख्यान के आयोजन सचिव डॉ. दिनेश प्रसाद साह, हिंदी विभागाध्यक्ष थे। जबकि आयोजन सदस्य के रूप में डॉक्टर सत्येंद्र कुमार झा (मैथिली विभागाध्यक्ष), डॉक्टर युगेश्वर साह (अंग्रेजी विभागाध्यक्ष) एवं डॉक्टर ऋचा कुमारी थीं। वहीं मीडिया प्रभारी के रूप में श्री प्रवीण कुमार झा ने बखूबी अपने दायित्व का निर्वहन किया।